5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने पूर्व एक लाख का इनामी जफर अली गिरफ्तार

Moradabad Police arrested Jaffar मुरादाबाद पुलिस ने कमाल कर दिया। सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख इनामी खनन माफिया जफर अली को गिरफ्तार कर लिया।

3 min read
Google source verification
सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने पूर्व एक लाख का इनामी जफर अली गिरफ्तार

सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने पूर्व एक लाख का इनामी जफर अली गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज मुरादाबाद आएंगे। मुरादाबाद पुलिस (Moradabad Police) ने कमाल कर दिया। सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख इनामी खनन माफिया जफर अली को गिरफ्तार कर लिया। जफर को पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था। और उसकी तलाश में यूपी पुलिस जगह-जगह की खाक छान रही थी। मुरादाबाद शहर एसपी अखिलेश भदौरिया ने इसकी पुष्टि की है।

खनन माफिया ने एसडीएम और खनन अधिकारी पर किया हमला

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 12 अक्टूबर की शाम पांच बजे जफर ठाकरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था।

यह भी पढ़े - यूपी-उत्तराखंड पुलिस ने शूटआउट मामले में क्रॉस एफआईआर की दर्ज

उत्तराखंड में हुआ हंगामा

पुलिस टीम भी पीछा करते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंच गई थी। इसी दौरान आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम ने भी यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। जनता ने यूपी पुलिस टीम पर हमला कर जफर को छुड़ा लिया था। इस पूरे घटनाक्रम में हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़े - वन राज्यमंत्री का भतीजा दो साथियों समेत गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे

जफर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित

एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने जफर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगी थीं। शनिवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आ रहे हैं। जिसे देखते हुए जनपद में सुरक्षा और कड़ी गई थी। देर रात बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर समीक्षा की थी और जफर की गिरफ्तारी को लेकर भी रणनीति तैयार की थी।

जफर ने की पुलिस टीम पर फायरिंग

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जफर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। सूचना पर पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दौड़भाग में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को तुरंत जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।