
मुरादाबाद: शहर के ईदगाह मैदान में CAA को लेकर 29 जनवरी से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें बीते दिनों कांग्रेस नेता और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल हुए थे। जिस पर प्रशासन ने उन्हें एक करोड़ चार लाख आठ हजार से अधिक का नोटिस जारी किया है। इसको लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खुद इमरान ने इसे संविधान और कानून के खिलाफ बताया है और उनके समर्थन में यूपी कांग्रेस भी उतर आई है और ट्वीट कर योगी सरकार को निशाने पर लिया है।
UP Board Exam: संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रखेंगे विशेष नजर
ये बात कही
कांग्रेस ने ट्वीट में कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने संविधान को बचाने की बात की है। संविधान के दायरे में रहकर बात करने का पूरा हक है। योगी आदित्यनाथ सरकार अगर इतना ध्यान अपराधियों को रोकने में लगाती तो प्रदेश नंबर वन हो जाता।
बार में युवती ने पहना काला कोट तो हो गया बड़ा बवाल, शिकायत लेकर थाने पहुंचे वकील, देखें वीडियो
प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
वहीँ उधर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि शासन एवं प्रशासन की ओर से साजिशन उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद उनकी लोकसभा है। अपने लोगों से मिलने के लिए एक बार नहीं बल्कि सौ बार आएंगे। इमरान ने कहा कि सीएए के विरोध में आयोजित धरना स्थल पर वो अकेले नहीं गए हैं। उन्होंने कानून के दायरे में रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे लोगों तक अपनी बात रखी। प्रशासन ने उनको ही नोटिस दिया है। जबकि किसी विधायक या सांसद को नोटिस जारी नहीं हुआ है।
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार-
अभी नोटिस नहीं मिला
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी नोटिस अभी तक उन्हें तामील नहीं हुआ है। शनिवार को मीडिया की खबरों से उन्हें नोटिस की जानकारी मिली है। नोटिस पढ़ने के बाद ही उसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि धरना स्थल जाने से पहले प्रशासन को सूचना दी थी। प्रशासन ने शांति व्यवस्था का हवाला देकर दिन में धरना स्थल पहुंचने की बात कही। प्रशासन से बातचीत के बाद ही वो दोपहर में धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन से उनकी वार्ता हो चुकी थी तो नोटिस क्यों जारी किया गया। वो आयोजक समिति के सदस्य भी नहीं हैं और न ही उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी शासन के दबाव में प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
Published on:
16 Feb 2020 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
