
मुरादाबाद. दो युवकों द्वारा किन्नर की हत्या करने के मामले में पांच महीने बाद पुलिस ने दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद कर जेल भेजा है। 28 अगस्त 2019 को रामपुर जिले के स्वार थानाक्षेत्र के गांव मिलककाजी निवासी 32 वर्षीय इमरान उर्फ नीतू घर से बाहर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरु कर दी और परिजनों को लहूलुहान हालत में मसवासी क्षेत्र में पड़ा मिला था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों की ओर से हत्यारोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे में लग गई थी। साढ़े चार माह बीतने के बाद भी पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर सकी थी।
सीओ निर्देश पर कार्य करते हुए पुलिस ने मानपुर उत्तरी निवासी सुलेमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपित गांव दूंदावाला निवासी मोहम्मद आरिफ पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। पुलिस हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। हत्या में लिप्त दूसरा आरोपित भागने के फिराक में मानपुर तिराहे पर सवारी के इंतजार में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर एसएसआई विनोद कुमार पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। सीओ ब्रहमपाल ने बताया की किन्नर की हत्या में आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। दूसरे आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद कर जेल भेजा है
Updated on:
16 Feb 2020 01:05 pm
Published on:
16 Feb 2020 01:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
