
मुरादाबाद: डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 299 सब इंस्पेक्टर की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। तो डीजीपी ओ पी सिंह ने भी मौजूद रहकर पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। वहीँ उन्होंने कहा कि बीते ढाई साल में हमने जो पुलिस ट्रेनिंग स्टार्ट की है, उससे सूबे में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर हुई है।यही नहीं उन्होंने बीते पंद्रह वर्षों से आकलन भी किया।
भयमुक्त हुआ प्रदेश
परेड को संबोधित करते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पहले प्रदेश में भय व दहशत का माहौल था। अब अपराधों में कमी आई है। अब तक 5000 मुठभेड़ हो चुकी है। इनमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए और सात सौ छयासी घायल हुए हैं। उन्हों ने कहा कि यूपी 100 का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। 10 मिनट से घटाकर रेस्पांस टाइम आठ मिनट करने का लक्ष्य रखा है। इसे हम जल्द पूरा कर लेंगे।
Published on:
24 Nov 2019 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
