3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदूषण को लेकर इस जिले में हुआ अनोखा प्रदर्शन, सभी जगह हो रही चर्चा, देखें वीडियो

Highlights: -वरिष्ठ नेता ने बताया कि गंदा पानी और गंदगी के बहने के चलते लगातार गांव में बीमारियां फैल रही हैं -3 वर्षों में बहुत से लोग मौत की आगोश में चले गए -अभी भी सैकड़ों लोग गांव में लीवर, गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Nov 2019, 2:36 PM IST

screenshot_from_2019-11-24_14-28-02.jpg

देवबंद। रणखंडी में गंदे नाले के कारण फैल रही संक्रामक बीमारियों और लगातार हो रही मौतों से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिजाम नेता ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिला प्रदूषण विभाग का पुतला फूंका। देवबंद क्षेत्र के ग्राम रणखंडी में ग्रामीणो ने इकट्ठा होकर जिला प्रदूषण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।

यह भी पढ़ें : ट्रक में लाखों रुपये की शराब भरकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार- देखें वीडियो

इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हीजाम के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव के निकट से गुजर रहे गंदे नाले में गंदा पानी और गंदगी के बहने के चलते लगातार गांव में बीमारियां फैल रही हैं। विगत 3 वर्षों में बहुत से लोग मौत की आगोश में चले गए और अभी भी सैकड़ों लोग गांव में लीवर गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में कमी आने से लोगों को राहत, आज रहे ये भाव

उन्होंने बताया कि इस नाले के कारण गांव का पानी दूषित हो चुका है। जिसके पीने से अनेक संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रदूषण विभाग इस नाले की सफाई और इस में बहने वाली गंदगी की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने को तैयार नहीं है।