अाजम खान समेत अन्य लोगों पर धारा 147, 148, 149, 452, 323, 427, 504, 506, 120B और 67A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि अगर सपा नेता आजम खान पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं उनको जेल तक जाना पड़ सकता है। दरअसल, आजम खान के पिता का मकान टंकी नंबर पांच की छोटी सी गली में है। उसी में वह रहते हैं। बराबर में उनके भाई रहते हैं। उनके घर से पहले ही आरोप लगाने वाले रजा का घर है।