31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के दोस्त से दिल लगा बैठी चार बच्चों की मां, बोली- कभी पति का सुख नहीं मिला

Moradabad News: मुरादाबाद में चार बच्चों की मां पति से तलाक लेकर पति के दोस्त से शादी करना चाहती है। उसका कहना है कि पति का सुख ही नहीं मिला।

2 min read
Google source verification
Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद की एक महिला पति के सामने अपने प्रेमी के सीने से लिपटकर रोने लगी। बोली- इसे प्रेम करती हूं। इसे नहीं छोड़ सकती। जब लोगों ने उसे पति और जवान होते चार बच्चों की दुहाई देकर रुकने की सलाह दी तो बोली- पति का सुख ही नहीं मिला। उसने उल्टा सवाल किया। बोलो ऐसे में मैं भला क्या करती।

बतादें कि मुरादाबाद के थाना कुंदरकी इलाके के एक गांव निवासी महिला शनिवार को अपने पति के साथ बिलारी तहसील में पहुंची। पति से तलाक लेने की बात कहने लगी। इस बीच तलाक में होने वाले खर्चे को लेकर पति-पत्नी झगड़ने लगे। हालांकि परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया।

महिला का कहना, प्रेमी के साथ ही रहना
कुछ देर बाद ही बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला महिला का प्रेमी भी तहसील में पहुंच गया। महिला का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके पति के साथ विचार नहीं मिल रहे है। इसलिए पति से तलाक लेना चाहती है। इसी को लेकर दोनों कानूनी रूप से तलाक लेने के लिए तहसील में पहुंचे।

महिला का पति अभी भी रहना चाहता है साथ
इस दौरान दोनों के परिजन भी साथ रहे। वहीं तलाक में होने वाले खर्चे को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों आपस में गाली-गलौज करने लगे। हालांकि परिजनों के कहने पर दोनों शांत हो गए। वहीं महिला का पति उसके साथ रहना चाहता है। जबकि महिला इसके लिए राजी नहीं है।

यह भी पढ़ें:यूपी में होगी गरज के साथ बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD का नया अपडेट

प्रेमी के साथ रहना चाहती है चार बच्चों की मां
मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति और उसका प्रेमी दोनों ही मुरादाबाद की एक फैक्टरी में मजदूरी करते है। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्त का महिला के पति के घर आना-जाना होने लगा। इस बीच महिला के पति के उसके दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग हो गए। महिला के पति से चार बच्चे हैं। महिला अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

मुझे नहीं मिला पति का सुख- बोली महिला
प्रेमी के साथ जिदंगी गुजारने की जिद पर अड़ी महिला का कहना था कि वह अपने पति को निभाती रही थी। लेकिन उसको पति का सुख नहीं मिल। खुद मेहनत मजदूरी कर घर को चलाया है। महिला बोली कि वह पति को नहीं छोड़ रही है। बल्कि पति ही उसको छोड़ रहे हैं। इसी बीच महिला के प्रेमी को उसको दिलासा देते हुए शांत किया।