
Moradabad Airport: मुरादाबाद से लखनऊ के लिए सप्ताह में 6 दिन मिलेगी उड़ान
Moradabad Airport News: हवाई सफर करने वालों के लिए इस दीपावली से पहले से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुरादाबाद हवाई अड्डे से चल रही हवाई सेवा को अब विस्तार दिया जा रहा है। अभी तक मुरादाबाद से लखनऊ के बीच सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा को बढ़ाकर छह दिन किया जा रहा है।
मुरादाबाद हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू होने का लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा था। हवाई अड्डे के निर्माण से लेकर आगे हवाई उड़ान तक विवादों में घिरी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ़ से दस मार्च को उत्तर प्रदेश के पांच हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसमें मुरादाबाद भी शामिल था। मुरादाबाद को छोड़कर आजमगढ़, चित्रकूट, अलीगढ़, श्रावस्ती से हवाई सेवा शुरू हो गई। लेकिन, मुरादाबाद हवाई अड्डे पर फ्यूल टैंक नहीं होने के कारण हवाई यात्रा की सुविधा के लिए इंतजार बढ़ गया। इसके बाद फ्यूल टैंक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें कई प्रकार की अड़चन सामने आईं।
Updated on:
06 Oct 2024 03:54 pm
Published on:
06 Oct 2024 03:54 pm
