
अमरोहा। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया भारतीय गेंदबाद मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। कुछ महीनों पहले शुरू हुआ यह विवाद भले ही शांत हो गया हो, लेकिन शमी पर तमाम आरोप लगाने के इतने दिन बाद हसीन जहां के वापस अपने ससुराल पहुंचने पर एक नए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।
नरम पड़े हसीन के रुख
दरअसल अब तक सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेटर शमी पर आरोप लगाने के बाद आक्रामक तेवर अख्तियार किए हसीन जहां के रुख में अब नरमी देखने को मिल रही है। क्योंकि हाल ही में अपनी शादी-शुदा जिंदगी बचाने के लिए वो अपने ससुराल अमरोहा पहुच गईं हैं। लेकिन उनके इस कदम ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनके पक्ष में है तो वहीं कुछ उनके खिलाफ भी बयान दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया पक्ष-विपक्ष
व्हाट्सएप, ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह शमी और हसीन के विवाद का मुद्दा छाया हुआ है। लोग पोस्ट कर रहे हैं और उन पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। कुछ हसीन जहा के पक्ष में हैं तो अधिकांश मोहम्मद शमी के पक्ष में बहस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शमी के विरोधी अब हसीन जहा के साथ मिलकर इस मामले को तूल दे रहे हैं।
शमी पर लगाए हैं गंभीर आरोप
गौरतलब हो की शमी की पत्नी ने उनपर अवैध संबंध, मैच फिक्सिंग और मारपीट जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर शमी के नाम से दूसरी लड़कियों से की गई चैट को भी पोस्ट किया था और तमाम आरोप लगाए। हालाकि शमी इन सभी आरोपों को नकारते रहे और अपनी शादी बचाने की कोशिश में लगे रहे और खुद को बेकसूर बताते रहे। लेकिन जब हसीन ने शमी के परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए तो अब शमी ने भी उन्हें कोर्ट में जवाब देने को कहा है। लेकिन इस बार उनके अचानक ससुराल पहुंचने पर मामले में नया नोड़ आ गया है।
Published on:
9 May 2018, 3:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.