
Leopard News: 10 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए का किया रेस्क्यू..
Moradabad Leopard News Today: मुरादाबाद में लंबे समय से ग्रामीणों और वन विभाग की नाक में दम करने वाले तेंदुओं में से एक तेंदुआ पकड़ लिया गया है। लगभग 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार तेंदुआ रेस्क्यू कर लिया गया। गुरुवार को भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव में ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए जाल में फंसने के बाद वन विभाग की टीम, तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करके डियर पार्क लाई है।
थाना भोजपुर के गांव सेहल और दादूपुर के बीच का है। जहां सुबह काम पर जा रहे ग्रामीणों की नजरें जब रेंगते हुए तेंदुए पर पड़ी तो वह अचंभित हो गए। खौफजदा ग्रामीणों ने चीखना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सारा गांव एकत्रित हो गया। तेंदुए को रेंगते देख किसी ग्रामीण ने वन विभाग और पुलिस को मामले की सूचना दी। फोन करने के घंटेभर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पंद्रह से ज्यादा लोगों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की।
जाल में पैर फंसे होने की वजह से तेंदुआ वहीं पर बैठा मिला। वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइजेशन के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिसके लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आए डॉ. दक्ष गंगवार ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। बेहोशी की अवस्था में पैर जाल से निकाला और पिंजर में डालकर तेंदुए को डियर पार्क लाया गया।
Published on:
22 Nov 2024 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
