3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ इस जिले में हुई शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज वीडियो वायरल चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कुछ लोग तीन मौलानाओं को डंडे से पीट रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 20 Jun 2018, 11:54 AM IST

moradabad

मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ इस जिले में हुई शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज वीडियो वायरल चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कुछ लोग तीन मौलानाओं को डंडे से पीट रहे हैं। जबकि कई लोग इस मारपीट का वीडियो बना रहे हैं। ये मामला इस महीने की शुरुआत का है। मौलाना मदरसे के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रहे थे,तभी उन पर ठगी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गयी। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मौलानाओं को ढूंढकर मुकदमा पंजीकृत किया और सोशल साइट्स से वीडियो हटवाया। एस ओ अजयवीर सिंह ने बताया की पीड़ितों ने अब शिकायत की है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उत्तर भारत की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा को लेकर योगी सरकार ने अधिकारियों को दिया यह टारगेट

चंदा इकट्ठा कर लाये थे मौलाना

जानकारी के मुताबिक थाना डिलारी के गांव रहटा माफी में स्थित मदरसा दारुल उलूम नईमीया गुलशने रजा के तीन मौलाना 10 मई को मध्य प्रदेश में मदरसे के लिए चंदा एकत्र करने गए थे। इन लोगों ने भोजपुर के गांव पीपलसाना निवासी अनीस की कार किराए पर ली थी। तीन जून की सुबह चार बजे चालक अनीस तीनों मौलाना को छोड़कर कार लेकर गांव लौट आया। बाद में तीनों मौलाना बस से लौटे। कार में मदरसे के चंदे के एक लाख 61 हजार नकद, रसीद बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, कपड़े और अन्य सामान रखा था।

जब भी आर्मी आतंकियों को मारे तो तुम सैनिकों पर पत्थर बरसाओ...

ये आरोप लगाकर की पिटाई

पांच जून को मौलाना लईक, हाफिज असगर अली, हाफिज गुफरान अनीस के घर सामान लेने पहुंचे। इस पर अनीस ने हल्ला मचा दिया कि तीनों फ्रॉड हैं, जो मदरसे के नाम पर चंदा वसूल कर अपने घर का खर्च चलाते हैं। अनीस की बातों में आकर ग्रामीणों ने तीनों को बंधक बना लिया। उसके बाद गांव के ही नदीम की अनाज की आढ़त पर ले गए।

मिसाल: इस तरह चाय बेचने वाले की बेटी काे अमेरिका के कॉलेज से मिली 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

नदीम एवं उसके साथियों ने तीनों मौलाना को पीटा। किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया, जिसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होने के बाद लईक की ओर से थाने में पीपलसाना निवासी रईस, अनीस एवं नदीम आढ़ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।