3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral:लड़की ने लड़कों को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद, लोगों की लगी लंबी लाइन

लड़की के इस मुबारकबाद के तरीके को देख सिनेमा घर के बाहर लड़की से गले मिलने के लिए लड़कों की लाइन लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:12 AM IST

girl give wishes young boys and children eid with hug

Viral:लड़की ने लड़कों को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद, लोगों लगी लंबी लाइन

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी ईद का त्‍योहार देश-दुनिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ईद पर गले मिले की रिवायत के चलते सभी ने एक दुसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी लेकिन मुरादाबाद में एक लड़की के गले मिलने की ये रिवायत खासी चर्चा में है। मुरादाबाद की इस लड़की ने लोगों को ईद की बधाई देने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। लड़की ने एक सिनेमा घर पहुंच अनजान लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई देना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी सहेली पास में खड़ी होकर उसको गले लगने वाले लड़कों की संख्‍या गिनती रही।

लड़की के इस मुबारकबाद के तरीके को देख सिनेमा घर के बाहर लड़की से गले मिलने के लिए लड़कों की लाइन लग गई। बता दें कि, लड़की से गले मिलने वालों में कई बच्चे भी शामिल रहे। लड़कों की संख्या की बात करें तो कब एक से 50 से ऊपर पहुंच गई किसी को पता ही नहीं चला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो ईद के दिन शाम का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ईद के मौके पर सिनेमा घर में मॉडर्न ड्रेस पहने एक लड़की युवाओं से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की को गले मिलता देख वेव सिनेमा के बाहर लड़कों की भारी भीड़ लग गई। गले मिलने वालों में अधिकतर लड़के थे। कई बच्चे भी लाइन में लग गए। कुछ ने गले मिलने के बाद लड़की का हाथ भी चूम लिया। बता दें कि, लड़की को गले मिलते देख वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोग सेल्फी लेने लगे। जसिके बाद मॉल के सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को हटाया।