4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच सड़क कानपुर की लड़की बन गई मर्दानी, शोहदे को इतना पीटा की याद आ गई नानी

दौड़ा-दौड़ा कर शोहदे को पीटा, छोड़े जाने की आरोपी लगाता रहा गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 19 Jun 2018, 6:21 PM IST

girl beats the eve teaser in Street publics hoots the video

बीच सड़क कानपुर की लड़की बन गई मर्दानी, शोहदे को इतना पीटा की याद आ गई नानी

कानपुर। यूपी की सत्ता संभालते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो सेल का गठन किया था, लेकिन एक माह के बाद यह सेल सड़कों से गुम हो गया। जिसके चलते शोहदे और मनचले आएदिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जिससे तंग आकर कई छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन ग्वालटोली की एक मर्दानी ने शोहदे से परेशान होकर थाना-पुलिस जाने के बजाए उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोपी मर्दानी से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, पर वह नहीं मानी। इसी दौरान युवक किसी तरह से उसके चंगुल से भागने में कामयाब रहा। पूरी मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर शोहदे के बारे में जाकनारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस के पास तहरीर नहीं आई, फिर भी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
छेड़खानी होने पर ज्यादातर छात्राएं खामोश ही रहती हैं, इससे शोहदों का हौसला बढ़ जाता है लेकिन अगर हिम्मत और हौसला हो तो शोहदों को आसानी से सबक सिखाया जा सकता है। ग्वालटोली थानक्षेत्र में एक छात्रा ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। उसने पुलिस-थाने जाने के बजाए शोहदे को खुद सबक सिखाने की ठानी। पहले उस पर हाथों से प्रहार किया और फिर डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छात्रा युवक को पीट रही थी, वहीं पब्लिक पूरा तमाशा देख रही थी। छात्रा से बचने के लिए शोहदा गिड़गिड़ाया पर वह नहीं मानी। इसी दौरान युवक ने किसी तरह से उसे धक्का देकर भागने में कामयाब रहा। छात्रा ने उसका कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं लगा।
अक्सर करता था छेड़छाड़
ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एक छात्रा शहर के उक कॉलेज से बीए की पढ़ाई करती है। वह अपने घर से प्रतिदिन पैदल कॉलेज जाती है। छात्रा का आरोप है एक युवक उसे कई माह से परेशान कर रहा था। कॉलेज से निकलते समय वह बाइक से पीछा करता था और फब्तियां कसता था। छात्रा ने युवक की शिकायत अपने परिजनों ने नहीं की, जिसके चलते उसका मनोबल बड़ गया और वह उसके घर पर आने लगा और दुकान पर खड़े होकर अश्लील हरकतें करता। मंगलवार को जैसे ही युवक आया तो छात्रा आग बबूला हो गई और उसे सबक सिखाने के लिए घर से बाहर आ गई।
घर से बाहर आकर सिखाया सबक
छात्रा ने घर से बाहर आकर युवक से उसका नाम पूछा और परेशान करने की वजह जानी। मनचले छात्रा से प्यार का इजहार कर दिया तो वह तिलमिला गई और उस पर हाथों से वार कर दिया। शोहदे ने बचने के लिए भागने की कोशिश की तो छात्रा ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। छात्रा ने शोहदे को जमकर पीटा। वह छात्रा से छोड़े जाने की गुहार लगाता रहा, पर वह नहीं मानी। पर एकाएक आरोपी ने छात्रा को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। वहीं दर्जनों लोग घटना को देख रहे थे, पर किसी ने शोहदे को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी दौरान किसी ने मोबाइल पर वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।