24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019: पहली सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस इस सीट पर इन्हें लड़ाने जा रही चुनाव

अब कांग्रेस पार्टी ने बाकि जगह से भी कार्यकर्ताओं से तेजी से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 8 Mar 2019, 4:57 PM IST

moradabad

Lok Sabha Election 2019: पहली सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस इस सीट पर इन्हें लड़ाने जा रही चुनाव

मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर अब हर सियासी दल ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस की पहली सूची के बाद आज समाजवादी पार्टी ने भी सूबे से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वहीँ अब कांग्रेस पार्टी ने बाकि जगह से भी कार्यकर्ताओं से तेजी से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज पार्टी के राष्ट्रिय सचिव राणा गोस्वामी महानगर पहुंचे और दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संगठन और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की। वहीँ सूबे में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फ़िलहाल छोटी पार्टियों से बातचीत जारी है। जल्द अगले एक दो दिनों में मुरादाबाद से भी प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।

पुलवामा हमले में शहीद हुआ था जवान, सीएम योगी के आदेश के बाद अब भाई को मिली यह नौकरी

लिया फीडबैक
राणा गोस्वामी ने कहा कि सपा बसपा से गठबंधन पर फैसला पार्टी हाई कमान को लेना है। फ़िलहाल अभी तक ऐसी कोई बात नहीं बनी है। कांग्रेस सूबे में अस्सी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हर सीट पर जल उम्मीदवार का ऐलान होगा। उन्होंने मुरादाबाद सीट पर रोबर्ट वाड्रा की दावेदारी पर कहा कि ये तय कार्यकर्ता करेंगे। इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यहां फीडबैक लेनें भेजा है। किसी को भी उम्मीदवार बनाए जाने से पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।

मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस
यहां बता दें कि कांग्रेस सीट पर कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ना चाहती है। क्यूंकि मौजूदा समीकरण और पिछले आंकड़े उसके साथ हैं। लिहाजा यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार जल्द उतार सकती है। इसमें राबर्ट वाड्रा के साथ ही पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल,राज बब्बर और शायर इमरान प्रतापगढ़ी की चर्चा है। लेकिन स्थानीय नेता किसी लोकल को ही उम्मीदवार बनाने के मूड में है। उसमें एक पूर्व सांसद राजा चन्द्र विजय सिंह का भी नाम चल रहा है। जिस पर हाई कमान को मुहर लगानी है।