महिला ने आरोप लगाया कि अरशद ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगने शुरू किए। अब तक वह महिला से एक करोड़ रुपये ले चुका है। इसके अलावा उसने महिला की जमीन का सौदा कराकर उसमें भी 50 लाख रुपये ले लिए। इससे परेशान होकर महिला ने कुछ दिन पहले एसएसपी से मुलाकात ड्राइवर की शिकायत की थी। इस पर एसएसपी ने एएसपी को जांच के आदेश दिए थे। जांच मंे मामला सही पाए जाने के बाद मझोला थाने में अरशद, जुल्फिकार उल्लाह, जफरुल्लाह, हारुन और नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इनमें से एक प्रॉपर्टी डीलर भी है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि मझोला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।