8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक की अश्लील हरकतों से परेशान छात्रा ने बंद किया स्कूल जाना

Highlights- हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र का मामला- स्कूल के शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप- पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Nov 2019, 3:38 PM IST

school-girl.jpg

हापुड़. जिले में शिक्षक-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। धौलाना स्थित एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने, तेजाब डालने की धमकी देने और विरोध करने पर छात्रा के भाई की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कक्षा-3 की छात्रा से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, समझौता कराने पहुंचे लोगों पर भड़के एसपी

दरअसल, मामला हापुड़ जिले के थाना धौलाना के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल का है। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उक्त स्कूल से उनकी बेटी ने इसी साल ही इंटर पास की है। उनका बेटा भी इसी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। बेटी के इंटर पास करने के बाद उन्होंने बेटे का दाखिला गुलावठी के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी में कराया है। कॉलेज आने-जाने के दौरान स्थानीय शिक्षक उनकी बेटी का मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न कर रहा है। इस कारण बेटी कॉलेज जाने से भी मना करने लगी है। जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि धौलाना का एक शिक्षक दो साल से कक्षा में उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा। विरोध करने पर वह उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देता था, जिसके चलते वह चुपचाप सब सहती रही। अब वही शिक्षक गुलावठी डिग्री कॉलेज जाते समय उसे रास्ते में रोककर परेशान करता है।

इस संबंध में धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक वीके श्रीवास्तव ने बताया पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी राहुल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- भाभी को अकेला पाकर देवर ने किया रेप, पता चलते ही पति ने दे दिया तलाक