6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम रहीम प्रकरण: 24 घण्टे से फंसे रेल यात्री, कोई नहीं ले रहा सुध

लगभग 2 दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई है। जिसमें गंगा-सतलुज एक्सप्रेस मुरादाबाद तक चलेगी। वहीं, अमृतसर एक्सप्रेस को लखनऊ में रोका गया है।

2 min read
Google source verification
Moradabad

मुरादाबाद. पंचकुला हिंसा को लेकर रेल सेवा काफी प्रभाबित हुई है। लगभग 2 दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई है। जिसमें गंगा-सतलुज एक्सप्रेस मुरादाबाद तक चलेगी। वहीं, अमृतसर एक्सप्रेस को लखनऊ में रोका गया है। अमृतसर मेल को बरेली में रोकने के आदेश दिए गए है। मुरादाबाद मंडल के रेल अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए है। कुल मिलाकर 22 ट्रेनें रद्द की गई है। इस कारण यात्री बीती रात से परेशान हैं। अभी तक उन्हें नहीं बताया गया है कि वे अब क्या करें। इसलिए ज्यादातर यात्री अपना वक्त स्टेशन पर ही ट्रेन के प्रतीक्षा में गुजार रहे हैं। जहां एक ओर ट्रेने रद किए जाने से यात्रियों को बेहद समस्य का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिला प्रशासन की और से यात्रियों की सुविधा व यात्रा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इससे भी यात्री खिन्न नजर आए।

यहां बता दें कि पंजाब जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द हैं। इन ट्रेनों में बड़ी मात्रा में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग मजदूरी करने पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में जाते हैं। शुक्रवार तक किसी को नहीं पता था कि न सिर्फ उनकी यात्रा कैंसिल होगी, बल्कि उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो जाएगा, चूंकि मुरादाबाद से पंजाब की रेल सेवा बंद है तो कुछ यात्री बसों से बॉर्डर के जिलों या दूसरे साधनों से पहुंच रहे हैं, ताकि हालात सामान्य होने से वे अपने गंतव्य तक जा सकें।

बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों यात्रियों ने बताया कि अब वो वापस कब और कैसे जाएंगे। इन लोगों के पास इतना पैसा नहीं है। वहीं स्थानीय रेल प्रशासन से भी काफी खफा नजर आए, क्योंकि 24 घण्टे बाद भी कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आ रहा। अभी कितना इंतजार करना पड़ेगा ये भी नहीं बताया जा रहा।

उधर इस मामले में स्थानीय रेल अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनके मुताबिक उत्तर रेलवे मुख्यालय के आदेश से ट्रेनें निरस्त हुईं हैं। आदेश व सुरक्षा के आश्वसन के बाद रेल सेवा बहाल की जाएगी। फिलहाल जो ताजा स्थिति है, उसके मुताबिक सोमवार को सजा के एलान के बाद कैसा माहौल रहता है। उसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।