6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जे डे हत्याकांड: CBI को मिली छोटा राजन से पूछताछ की मंजूरी 

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को माफिया डान राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन से 27 जनवरी से 10 दिन तक पूछताछ की अनुमति दी। 

1 minute read
Google source verification
मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को माफिया डान राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन से 27 जनवरी से 10 दिन तक पूछताछ की अनुमति दी।

विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश ए.एल.पनसारे ने यह अनुमति सीबीआई की याचिका पर दी। इसमें जांच एजेंसी ने मुंबई के पत्रकार ज्योतिर्मय डे की दिनदहाड़े हत्या के मामले में छोटा राजन से पूछताछ करने की अनुमति देने का आग्रह किया था। सुनवाई में छोटा राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुआ। उसने कहा कि उसे इस मामले में आरोप पत्र मिला है और उसे इसे देखने के लिए समय चाहिए।

J Dey

छोटा राजन ने विशेष न्यायाधीश को यह भी बताया कि वह एक कड़ी सुरक्षा वाली सेल में कैद है। उसे हफ्ते में सिर्फ एक दिन के लिए निकाला जाता है। उसे मुंबई में वकील करने और आरोप पत्र का अध्ययन करने के लिए कम से कम 15 दिन चाहिए। इस पर अदालत ने कहा कि नई दिल्ली स्थित उसके वकील, अंशुमान सिन्हा अदालत में मौजूद हैं।

मिड डे अखबार से ताल्लुक रखने वाले डे (56) की हत्या मुंबई के पवाई में 11 जून 2011 को की गई थी। इस मामले में पत्रकार जिग्ना वोरा समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। छोटा राजन को बीते साल अक्टूबर में इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। वहां से उसे भारत लाया गया था। उस पर देश में 70 के लगभग मामले दर्ज हैं।