
मुरादाबाद: चार दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मकर संक्रांति उत्सव में सामूहिक रूप से बौद्धिक दिया। जिसमें उन्होंने भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश में अपार संभावनाएं हैं और हमें मिलकर एकसाथ आगे बढ़ना है। लिहाजा अब हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत गांधी नगर में संघ कार्यालय का उद्घाटन कर बरेली रवाना हो गए।
Twitter पर हुआ Trend, Swara Bhaskar फंस सकती हैं मुसीबत में, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दिया जवाब
इन विषयों पर रखी राय
उन्होंने कहा कि दस दिशाओं में जाकर स्वयंसेवक समाज में फैली छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने में जुटे हुए हैं। हमारी संस्कृति एक है। किसी भी प्रांत की कोई भाषा, कोई संस्कृति हो, लेकिन धर्म एक ही है वह हैं हिंदू। संघ में जातिवाद और छूआछूत को नहीं माना जाता, सभी समान हैं। हमारा धर्म शाश्वत है। यह एक संस्कृति वाला देश है और उस संस्कृति को मानने वाला हर व्यक्ति भारतीय है। एक सौ तीस करोड़ की जनता पर इसी संस्कृति का प्रभाव है, इसीलिए दुनिया कहती है कि यह भारतीय संस्कृति है। इसी संस्कृति के कारण ही दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है। दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं है जहां सभी मिल-जुलकर रहते हैं। आगे बढ़ो मिलजुलकर चलो, समाज को ऊपर उठाने वाले विचार का आचरण ही हिंदू धर्म है। हमारे प्रांत अलग हैं, भाषा अलग है, लेकिन संस्कृति एक है। हमारा आध्यात्म ही हमारी पहचान है, जो बताता है कि हमारा रहने का तरीका अलग हो, लेकिन हम सभी एक हैं। हमें अलगता के भ्रम को दूर करना है। दुनिया कहती है, विविधता में एकता है, हम कहते हैं, एकता में विविधता हैं। हमें उस एकता को पाना है। सब कुछ उसी में मिलेगा। इसी के बाद देश परम वैभव को प्राप्त करेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत वर्ष में तथागत बुद्ध के बाद यह पहली बार हो रहा है, जब छुआछूत और भेदभाव को मिटाने के लिए काम कर रहे हैं।
Petrol व Diesel की कीमतों में गिरावट जारी, डीजल के दाम में 60 पैसे की कटौती
जनसंख्या नियंत्रण पर जोर
यहां बता दें कि मुरादाबाद पहली बार पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तीन प्रांत के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसमें अब देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने के एजेंडे की बात कही थी। और आज के संबोधन में उन्होंने हिन्दुद्त्व की परिभाषा में जितने में भारतीय हैं सभी को हिन्दू ही बताया।
Published on:
18 Jan 2020 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
