24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौतेले पिता ने बेटी से कर लिया निकाह, हंगामा करने पर मां को दे दिया तलाक

व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी से ही निकाह कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 8 Mar 2019, 5:27 PM IST

moradabad

सौतेले पिता ने बेटी से कर लिया निकाह, हंगामा करने पर मां को दे दिया तलाक

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा और पडोसी राज्य उत्तराखंड के जसपुर कसबे में इन दिनों एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी से ही निकाह कर लिया। जब मां को ये बात पता चली तो उसने विरोध किया,जिस पर उक्त आरोपी ने उसे तलाक देकर बेटी के साथ रहने की बात कही। महिला इसकी शिकायत जसपुर कोतवाली में की है। लेकिन पुलिस ने पारिवारिक मामला आपस में सुलझा लेने की बात कहकर टाल दिया। अब महिला ठाकुरद्वारा में शिकायत करने की बात कर रही है।

BIG BREAKING: पीएम के आने से पहले लगे 'चौकीदार चोर है' के नारे, कांग्रेस नेता लिए गए हिरासत में

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक जसपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत होने के बाद क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला से निकाह किया था। महिला के साथ उसकी एक बालिग बेटी भी साथ आई थी। कुछ समय बाद महिला ने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद के पाकबड़ा में कर दी। लेकिन पति से कहा सुनी होने पर उसे उसके पति ने तलाक दे दिया। और वह अपनी मां के साथ मायके में आकर रहने लगी थी। युवती की मां का आरोप है कि इस बीच उसकी बेटी को उसके सौतेले पिता ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया।

Lok Sabha Election 2019: पहली सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस इस सीट पर इन्हें लड़ाने जा रही चुनाव

महिला को दे दिया तलाक

कुछ दिन पहले उसे ले जाकर उलेमा को गुमराह कर युवती से निकाह कर लिया। जब जानकारी युवती की मां को लगी तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर उसके पति ने महिला को तलाक दे दिया। सौतेली बेटी को ही साथ रखने की बात कही।

पुलवामा हमले में शहीद हुआ था जवान, सीएम योगी के आदेश के बाद अब भाई को मिली यह नौकरी

पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
इस पर सौतेली बेटी की मां ने जसपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को यह कहकर शांत कर घर भेज दिया कि मामला आपस में मिलकर सुलझा लें।

किसानों की जमीन पर दबंगों का राज, किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

शादी नाजायज

वहीँ जसपुर की चांद मस्जिद के इमाम शाकिर हुसैन का कहना है कि सौतेली बेटी से निकाह करना शरियत के हिसाब से गलत है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। जिस कारण यह घटना पूरे क्षेत्र क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।