Sambhal Violence: एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान वह संभल हिंसा (Sambhal Violence) को लेकर जमकर भड़के। उन्होंने शासन और प्रशासन को खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन मैं संभल जाऊंगा, यह मुझे रोक नहीं पाएंगे। संभल हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ जो हिंदूवादी आतंकवादी गए थे, उन्होंने छर्रे चलाए, जिसमें समुदाय विशेष के पांच नहीं, बल्कि सात लोग शहीद हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों का पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया।