26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले हफ्ते से पड़ेगी की कड़ाके की ठंड,छूट जाएगी कंपकंपी,ये है वजह

मंगलवार को बने बादलों ने एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज करवा दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Nov 2018, 11:08 AM IST

moradabad

अगले हफ्ते से पड़ेगी की कड़ाके की ठंड,छूट जाएगी कंपकंपी,ये है वजह

मुरादाबाद: नवम्बर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट धीरे धीरे दर्ज की जा रही थी। लेकिन मंगलवार को बने बादलों ने एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज करवा दी है। सोमवार को भी सुबह घना कोहरा और धुंध छाने के बाद बादल रहे थे,लेकिन हवा चलने से बादल साफ़ हो गए। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक़ वेस्ट यूपी और एन सी आर में बारिश होगी,जिसके आसार आज छाए बादल दे रहे हैं। इस कारण अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी। मौसम जानकारों के मुताबिक अगर बारिश हुई तो रात का तापमान दस डिग्री से नीचे जा सकता है,लिहाजा लोगों को कड़ाके की ठडं का नवम्बर में एहसास हो जाएगा।

बड़ी खबर: UP के इस शहर में विहिप नेताओं पर हुई सरेआम फायरिंग, क्षेत्र में तनाव

अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज वेस्ट यूपी और एनसीआर में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों दीपावली के बाद एकाएक प्रदूषण बी बढ़ गया था। वहीँ सोमवार से मुरादाबाद में भी तापमान में गिरावट बादलों की वजह से दर्ज की जा रही है। वैसे दिवाली से पहले एक या दो डिग्री ही पारा गिर रहा था,लेकिन अब बारिश और बूंदाबांदी से मौसम में ठंड और बढ़ेगी। लिहाजा लोगों को ठंड का एहसास भी खूब होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इन पटाखों पर लगाई रोक तो राइफल और रिवाल्वर से महिलाओं ने मनाई इस तरह दीपावली, वीडियो वायरल

मानसून है वजह

यहां बता दें कि इस बार मानसून काफी देर तक सक्रिय रहा था,जिस कारण अनुमान लगाया गया था कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वाही आसार अब नजर भी आ रहे हैं। अभी सुबह शाम हलकी ठंड पड़ रही है लेकिन बारिश के बाद कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना पड़ेगा।