3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिखेगा बारिश और गर्मी का डबल अटैक

UP Weather: यूपी का मौसम (UP Weather) एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। तो वहीं, हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

2 min read
Google source verification
up-weather-patterns-will-change-on-holi.jpg

UP Weather Today

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज मौसम (Weather) फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप रहेगी। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। आज यानी रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी होगी और 25 मार्च को काफी तेज धूप रहेगी। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि होली के दिन काफी तेज धूप रहेगी। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। सुबह से ही कड़ाके की धूप रहेगी। चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को होली के दिन काफी गर्मी महसूस होगी। जबकि आज यानी रविवार और सोमवार को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। अधिकतम न्यूनतम तापमान दोनों ही फिलहाल अभी स्थिर हैं। आज रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।


लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।


बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।