5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने की ऐसी जिद की मां ने खा लिया जहर, फिर पति ने बताई चौंकाने वाली बात

Highlights बच्चों ने पिता से की मां की शिकायत मां से बच्चे मांग रहे थे खाना नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
suicide_1.jpg

मुरादाबाद: घर में खाना बनाने के लिए कुछ भी नहीं था और बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे। बच्चों ने खाना मांगा तो मां ने उन्हें पीट दिया। बच्चे रोते हुए पिता के पास गए और उन्हें सारी बात बताई। बच्चों की बात सुनकर पिता ने भी पत्नी को बुरी तरह डांट दिया। इससे खफा होकर महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंVideo: पुलिस बल के साथ अचानक पटाखा फैक्ट्री पहुंचे एसडीएम और सीओ, सभी को दिए ये दिशा निर्देश

मामला रामपुर जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया का है। यहां रहने वाला धर्मवीर पिछले काफी दिनों से बेरोजगार है। उसके परिवार में पत्नी रूपवती और 4 बच्चे हैं। धर्मवीर ने बताया कि नौबत भूखों मरने की आ गई थी। तब उसने 3 दिन पहले कर्ज लेकर मूंगफली का ठेला लगाया। ब्रह्मदेव ने बताया कि सोमवार की शाम घर में खाना बनाने के लिए कुछ भी नहीं था जबकि बच्चे भूख से बुरी तरह तड़प रहे थे। बच्चों ने खाना मांगा तो रूपवती ने उनकी पिटाई कर दी। बच्चे रोते हुए धर्मवीर के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। इस पर धर्मवीर घर पहुंचा और उसने भी पत्नी को ही डांट दिया। इससे खफा होकर रूपवती में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंBig News: इस अधिकारी के उत्पीड़न से घर छोड़ रहे ग्रामीण, मकान के बाहर लगाया बिकाऊ का पोस्टर