7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं बन पाए CBI ऑफिसर तो कर लिया दो लोगों को किडनैप, लेकिन जांच में अपहृत ही निकले ठगी करने वाले

सरकारी नौकरी के लिए दिया था 16 लाख रुपये घूस लेकिन नहीं मिलने पर घूस लेने वालों को कर लिया किडनैप
2 min read
Google source verification
moradabad

नहीं बन पाए CBI ऑफिसर तो कर लिया दो लोगों को किडनैप, लेकिन जांच में अपहृत ही निकले ठगी करने वाले

मुरादाबाद। सरकारी नौकरी की बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से इन दिनों कई ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। जहां युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर गिरोह सारे पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। लेकिन पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद से जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे।

दरअसल कुछ युवकों ने सीबीआई अधिकारी बनने के लिए कुछ लोगों को 16 लाख रुपये दिए। लेकिन उसके बावजूग जब उनकी नौकरी नहीं मिल सकी तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने लगे। पैसे लेने वालों ने जब युवाओं के रुपये वापस नहीं दिए तो उन्होंने पैसे लेने वालों का अपहरण कर फिरौती के रूप में लाखों रुपये की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जब छानबीन शुरू की तो जो खुलासा हुआ वो भी हैरान करने वाला था।

ये भी पढ़ें : नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में नौकरी करने की चाह रखने वाले रहें सतर्क, NMRC जारी की एडवाइजरी

किडनैप की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मात्र नौ घंटे में किडनैप किये गए दोनों युवक को छुड़ा लिया वहीं चार किडनैपर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अमरोहा के घसीटा नामक शख्स ने सीबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर रघुवीर से 16 लाख रुपये लिए थे, इस लेन देन में आजम नाम का शख्स भी शामिल था। आरोपी किडनैपर रवि और रघुवीर ने जब नौकरी न लगने पर अपने पैसे मांगे जाने लगे लेकिन दोनों ने देने से मना कर दिया और टाल मटोल करने लगे तो अपने कुछ साथियों की मदद से नासिर और आजम का अपहरण कर पैसे वसूलने का प्लान बनाया। लेकिन नासिर और आजम के किडनैप होने पर उसके परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि अपहरण कांड में आजम और नासिर को छुड़ा लिया है। वहीं किडनैपर रवि सैनी, यादराम, अंगद और प्रहलाद को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें : नलकूप विभाग के दफ्तार के गेट की दीवर पर रखा था कुछ ऐसा, देखकर कर्मचारियों की निकल गई चीख