27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में नौकरी करने की चाह रखने वाले रहें सतर्क, NMRC जारी की एडवाइजरी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन की जल्द होगी शुरुआत, अगर मेट्रो में चाहिए नौकरी पहले NMRC की इन बातों पर जरुर पढ़ें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:09 AM IST

NMRC

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में नौकरी करने की चाह रखने वाले रहें सतर्क, NMRC जारी की एडवाइजरी

नोएडा। इन दिनों दिल्ली एनसीआर में नौकरी की तलाश में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। लेकिन कई बार वो ठगी का शिकार हो जाते हैं। जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क किया गया है। इन दिनों सरकारी नौकरी का झांसा देकर कई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जो कि नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों वसूल रहे हैं और नौ-दो ग्यारा हो जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : विवेक हत्याकांड से सबक नहीं ले रही उत्तर प्रदेश पुलिस, अब कर दिया यह बड़ा कांड

भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय-

दरअसल नोएडा में बनी रही एक्वा लाइन मेट्रो का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नवंबर में इसकी शुरुआत होनी है। एनएमआरसी के लिए कर्मचारियों की भी जरुरत होगी लेकिन अभी तक नोएडा मेट्रो रेल करपोरेशन ने कोई भी वेकेंसी नहीं निकाली है। लेकिन एनसीआर में ठगी करने वाले अपनी दुकान खोल कर बैठ गए हैं। मेट्रो स्टाफ के लिए भर्ती का वादा कर उनसे लाखों वसूल रहें हैं उसके बाद फरार हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं कई एजेंसी भी आ गई हैं जो खुद को एनएमआरसी की रिक्यूरमेंट एजेंसी होने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें : गुरु महाराज प्रवेश कर रहे हैं वृश्चिक में, इन राशि के लोगों को मिलने जा रही अपार सफलता, इन जातकों को होगा नुकसान

पहले भी कर चुकें हैं फ्रॉड-

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। जिसकी जानकारी होने पर एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस कंपनी ने एनएमआरसी के अंतर्गत 136 कनिष्ठ अभियंताओं की अनुबंध के आधार पर स्थाई/अस्थाई नियुक्ति किए जाने के संबंध में विवरण दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो नोएडा सेक्टर 18 से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें : Big News: बसपा सुप्रीमाे मायावती का बड़ा खुलासा, इसलिए गठबंधन के साथ नहीं अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

एनएमआरसी ( NMRC ) ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर-

इन्हीं फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखकर एनएमआरसी ने दो हेल्प लाइन नंबर जारी किए है। साथ ही कहा कि अगर इस तरह के कोई मामले जानकारी आएं तो इन नंबरों पर कॉल कर के 0120-4344482 व 0120-4344493 कर के जानकारी दें। एनएमआरसी ने स्पष्ट कहा कि वह सिर्फ अपनी बेवसाइट के जरिये ही वैंकेंसी निकालेगी। साथ ही फार्म इत्यादि भरने या आवेदन के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है।

ये भी पढ़ें : जब छात्र नहीं हुआ इस काम के लिए तैयार तो महिला ने जला दिया प्राइवेट पार्ट, देंखे वीडियो