27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#metoo: सलमान ने खुलेआम कहा था-मैं ऐश्वर्या को मारता तो वो मर जाती, वीडियो वायरल

बॅालीवुड स्टार सलमान खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह ऐश्वर्या राय के बारे में बात करते नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 9 Oct 2018, 2:09 PM IST

salman khan interview when he said aishwarya would die if i hitted her

salman khan interview when he said aishwarya would die if i hitted her

बॅालीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों मीटू कैंपेन को लेकर खलबली मची हुई है। एक के बाद एक एक्ट्रेसेस छोड़छाड़, यौन उत्पीड़न जैसे मामलों पर खुलकर सामने आ रही हैं। जब से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद चर्चा में आया है, मानों पूरा बॅालीवुड इस कैंपेन के जरिए अपनी आप बीती सुना रहा है। इन मामलों के बीच हाल में बॅालीवुड स्टार सलमान खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह ऐश्वर्या राय के बारे में बात करते नजर आए।

कुछ साल पहले जब ऐश्वर्या ने सलमान के साथ ब्रेकअप कर लिया था तो उन्होंने बताया था कि सलमान उनके साथ मारपीट करते थे। बस एक बात का शुक्र है कि उस वक्त मेरे चेहरे पर उसके निशान नहीं पड़े। जब मुझे लगा की अब पानी सर से ऊपर जा चुका है तो मैंने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

इसके बाद एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू के दौरान जब सलमान से इस बारे में उनकी सफाई मांगी गई तो एक्टर ने कहा,' अब जब उस महिला ने कहा है तो सच होगा। एक बार एक पत्रकार प्रभु चावला के सामने मैं एक टेबल से टकरा गया था। और वो टेबल टूट गई।

अब मान लीजिए मैंने किसी को मारा तो वो एक लड़ाई ही होगी। ऐसे में मैं गुस्से में होऊंगा। तो आप खुद ही सोच लीजिए उस लड़ाई में सामने वाले का क्या हाल होगा। मैं अगर किसी को मारूंगा तो वो यकीनन मर जाएगा।'







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग