
MP Election 2023 : अंबाह सीट पर 60.1% मतदान, एससी का आरक्षण पर होल्ड राजपूतों का
मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले मुरैना जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अंबाह विधानसभा सीट पर भाजपा ने कमलेश जाटव और कांग्रेस ने देवेंद्र रामनारायण सखवार को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार दोनों प्रत्याशियों में मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। एक तरफ सिंधिया समर्थक कमलेश जाटव हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के सखवार जाती से आने वाली देवेंद्र सखवार हैं। चुनाव में किसकी नैय्या पार लगेगी ये तो जनता ही तय करेगी।
17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में अंबाह विधानसभा सीट पर 60.1 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 59.32 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 56.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।
चुनावी समीकरण
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़े कमलेश जाटव ने निर्दलीय उम्मीदवार नेहा किन्नर को 6.1 फीसदी वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, 2020 में सिंधिया समर्थकों के बीजेपी में जाने पर कमलेश जाटव बीजेपी में शामिल हो गए और उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस के सत्यप्रकाश शेजवार को हरा दिया। वहीं साल 2013 की बात करें तो बीएसपी के सत्यप्रकाश ने बीजेपी के बंशीलाल जाटव को हराया था।
कांग्रेस के देवेंद्र रामनारायण सखवार
देवेंद्र सखवार किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और जिला कांग्रेस में महामंत्री हैं। पिता रामनारायण सखवार 1985 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। देवेंद्र सखवार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सक्रीय रहकर खासा चर्चा में आए थे।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : जौरा विधानसभा में उपचुनाव के प्रतिद्वंदी फिर आमने-सामने, इस बार किसका पलड़ा भारी ?
भाजपा के कमलेश जाटव
कमलेश जाटव सिंधिया समर्थक नेता माने जाते हैं। 2018 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस दौरान वो जीतकर विधानसभा भी पहुंचे थे। लेकिन 2019 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और 2020 में हुए उपचुनाव के दौरान कमलेश जाटव ने भाजपा के टिकट पर भी जीत दर्ज करते हुए विधानसभा पहुंचे थे। कमलेश जाटव अंबाह के मौजूदा विधायक हैं। इसी के चलते भाजपा ने इस बार भी जाटव को ही अपना उम्मीदवार बनाया है।
अंबाह विधानसभा के मतदाता
अंबाह विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 37 हजार 319 हैं। इनमें 1 लाख 26 हजार 448 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 10 हजार 867 महिला मतदाता हैं।
अंबाह विधानसभा की जनता की आवाज
1- शहर में नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की लंबाई बढ़ाकर धौलपुर साइड आरटीओ चेकपोस्ट और ग्वालियर साइड छौंदा टोल टैक्स तक पहुंचाई जानी चाहिए।
2- शहर के चारों तरफ एक रिंग रोड बने, ताकि अंबाह-पोरसा, जौरा-कैलारस और शहर से ग्वालियर-आगरा जाने वाले वाहन शहर के अंदर आए बिना सीधे बाहर जा सकें।
3- नगर निगम सीमा के चारों तरफ 4 अलग-अलग जोन ऑफिस बनाए जाएं, ताकि निगम में जुड़ी 12 पंचायतों के लोगों को टैक्स, भवन निर्माण, नामांतरण जैसे कामों के लिए 5 से 7 किलो मीटर दूर निगम ऑफिस के चक्कर न काटना पड़े।
4- रामपुर कलां इलाके की 12 पंचायतों में पेयजल और सिचाई के लिए लिफ्ट एरीगेशन के जरिए क्वारी नदी का पानी पहुंचाया जाना चाहिए।
5- जिले में स्थित 108 गौशालाओं का संचालन उद्योगपतियों के सहयोग से संचालित हो, ताकि सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंश से 20 लाख की आबादी और किसानों को राहत मिल सके।
6- मुरैना जिला कृषि प्रधान है। इसलिए यहां कृषि कॉलेज और उच्च तकनीकी या व्यवसायिक शिक्षण संस्थान की स्थापना होना चाहिए। ताकि युवाओं में इन क्षेत्रों का ज्ञान बढ़े।
7- अंबाह-पोरसा से शहर को जोड़ने वाले लालौर फाटक और शिकारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण होना चाहिए।
8- शहर से ग्वालियर, अंबाह-पोरसा, जौरा - कैलारस - सबलगढ़ और धौलपुर जाने वाली बसों के लिए शहर से बाहर 4 अलग-अलग बस स्टैंड बनें, ताकि शहर के बैरियर और एमएस रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके।
इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर
6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
Updated on:
02 Dec 2023 06:49 pm
Published on:
02 Nov 2023 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
