
MP News: सियाचिन ग्लेशियर के शिखर पर मध्यप्रदेश के वीर सपूत विवेक तोमर की स्मृति में प्रवेश द्वारा बनाया गया है। भारतीय सेना ने मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के शहीद विवेक के अदम्य साहस के चलते उनके सम्मान में यह पहल की गई। वे राजपूत रेजीमेंट में मोटर प्लाटून अफसर थे। उनके सम्मान में सियाचिन ग्लेशियर पर 18,300 फीट ऊंचाई पर बने इस प्रवेश द्वार को ‘विवेक द्वार’ का नाम दिया गया है।
बता दें, शहीद विवेक को इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया था। शहीद की स्मृति में सेना की इस पहल पर चंबल क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया। वहीं शहीद के भाई धर्मेंद्र तोमर ने क्षेत्रीय प्रशासन से शहीद विवेक के नाम नगर पालिका से एक ऐसा जोन बनाने की मांग की है, जहां युवा सेना में जाने के लिए तैयारी कर सकें।
11 जनवरी 2023 को तापमान नियंत्रण बिल्ंिडग की मशीनरी में तकनीकी खराबी से आग भडक़ी। पूरी बिल्डिंग धुएं की जद में थी। वहां तैनात शहीद विवेक ने सभी साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला और ग्लेशियर के -52 डिग्री तापमान में सभी जवानों के जीवन पर बनता देख अपने जान की बाजी लगाकर तकनीकी खामी सुधारने वापस बिल्डिंग में घुसे। इस दौरान हादसे में वे शहीद हुए थे।
Published on:
04 Mar 2025 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
