30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 महीने बाद…250 किमी दूर राजस्थान के दौसा में दफन मिला मुरैना की नाबालिग का शव

Minor Girl Murder Case: मुरैना जिले से लापता हुई नाबालिग लड़की को प्रेमी ने राजस्थान के दौसा में ले जाकर हत्या की और शव को रेलवे ट्रैक के पास दफन कर दिया था, आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ नाबालिग का कंकाल।
2 min read
Google source verification
morena

morena missing minor girl murder dead body found dausa rajasthan, लापता नाबालिग लड़की की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव (source-patrika)

Morena Minor Girl Murder Case: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली नाबालिग लड़की के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। करीब तीन महीने पहले मुरैना जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। परिजन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और उसके बाद से ही पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी। तफ्तीश के दौरान गांव के ही एक युवक पर शक होने और पूछताछ करने पर नाबालिग लड़की की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मुरैना से 250 किमी दूर राजस्थान के दौसा से नाबालिग का कंकाल बरामद किया है।

250 किमी दूर ले जाकर मारा और दफनाया शव

नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस को तफ्तीश के दौरान गांव के ही रहने वाले बृजेश राठौड़ पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने चौंका देने वाला खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वो नाबालिग लड़की को अपने साथ राजस्थान के दौसा लेकर गया था। वहां उसने सैंथल मोड़ के पास रेलवे लाइन के नजदीक पहले तो नाबालिग की हत्या की और फिर शव को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने दौसा पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की निशानदेही पर जमीन में दफन नाबालिग का शव बरामद कर लिया है, जो कि कंकाल बन चुका है।

नाबालिग से पीछा छुड़ाने की हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों साल 2023 में घर से भाग चुके थे लेकिन बाद में नाबालिग घर वापस आ गई थी। इसी बीच आरोपी बृजेश राठौड़ की कहीं और शादी हो गई। बृजेश की शादी होने से नाबालिग नाराज थी, वो लगातार बृजेश पर शादी का दबाव बना रही थी। नाबालिग से पीछा छुड़ाने के लिए बृजेश ने उसकी हत्या की साजिश रची और उसे अपने साथ राजस्थान के दौसा ले गया और वहां उसकी हत्या कर शव दफन कर गांव लौट आया था।

कंकाल बन चुका है शव

पुलिस के मुताबिक नाबालिग का शव कंकाल बन चुका है उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि हत्या से पहले आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था या नहीं। मेडिकल जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के समय आरोपी अकेला था या किसी अन्य व्यक्ति ने भी उसकी मदद की थी।