
mp news: मध्यप्रदेशके मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक पंकज उपाध्याय नगर पालिका के अधिकारियों को हाथ तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। विधायक पंकज उपाध्याय हाथ ठेला वालों के आंदोलन में पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने ये धमकी दी है। चलिए बताते हैं आपको पूरा मामला क्या है…
मुरैना नगर पालिक इन दिनों जौरा क्षेत्र में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चला रही है। इसके तहत बाजारों और सड़कों के किनारे हाथ ठेले लगाने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है साथ ही उन्हें हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की बात कह रहा है। जुर्माना लगाए जाने से नाराज हाथ ठेला संचालकों ने नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया है और आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए जौरा विधायक पंकज उपाध्याय भी पहुंचे थे।
आंदोलन कर रहे ठेला संचालकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय को जब ये पता चला कि ठेला लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है तो वो नाराज हो गए और बड़ा बयान दे दिया है। पंकज उपाध्याय ने साफ साफ धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर किसी ने ठेले वालों का 500 रूपए का चालान भी काटा तो मैं उसके हाथ तोड़ दूंगा। पंकज उपाध्याय के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Updated on:
12 Dec 2024 07:29 pm
Published on:
12 Dec 2024 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
