
teen girl crushed by loading vehicle marriage rejection morena (फोटो- Patrika.com)
teen girl crushed by loading vehicle: मध्य प्रदेश के मुरैना के कैलारस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक लोडिंग वाहन चालक ने कथित तौर पर 16 वर्षीय किशोरी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम कुर्सेली गांव के पास हुई, जब किशोरी खेत पर चारा लेने जा रही थी। आरोपी मोनू जाटव पर किशोरी को परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप गया है। वह किशोरी का रिश्ता तय हो जाने से भी नाराज था। (MP News)
कैलारस थाना क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है, गांव का ही मोनू जाटव पिछले एक माह से बेटी को परेशान कर रहा था। वह उससे रास्ते में छेड़छाड़ करता था। पूर्व में उसे समझाया गया तो वह लाठी लेकर मारने आ गया था। मंगलवार शाम को बेटी जब खेत पर चारा लेने जा रही थी तभी नहर के पास आरोपी मोनू जाटव ने लोडिंग वाहन उसके ऊपर चढ़ा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। (MP News)
आरोपी का एक ओडियो वायरल हो रहा है, उसमें फोन पर बात नहीं करने पर वह किशोरी को मारने की धमकी दे रहा है। वह इस ऑडियो में किशोरी को गालियां दे रहा है। किशोरी फोन पर बात करने की आरोपी से मना कर रही है लेकिन वह अभद्र भाषा में धमका रहा है। पिता व मृतका की बहन का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी पर वाहन से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के भाई ने बताया कि दोनों बहनों का रिश्ता तय हो गया था। आरोपी इसी बात से नाराज था। वाहन की टक्कर से छोटी बहन करीब 20 मीटर घिसटती चली गई। (MP News)
कुर्रोली गांव के नहर के पास शाम को एक किशोरी को चारा लेने जाते समय लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। परिजन के बयान और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। (MP News)
Published on:
21 Aug 2025 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
