5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के चौथे दिन छत से कूदकर फरार हुई दुल्हन, साथ ले गई 6 लाख के जेवरात

पति व ससुर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत..दुल्हन के पिता ने कहा बेटी को गिरफ्तार करा दो..

2 min read
Google source verification
dulhan.png

,,

मुरैना. मुरैना के पोरसा कस्बे के खेरिया गांव में शादी के तीन दिन बाद ही एक दुल्हन घर की छत से कूदकर फरार हो गई। दुल्हन के घर से भागने के बाद पति व ससुर ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन जब वो नहीं मिली तो दोनों दुल्हन के पिता के घर पहुंचे। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि दुल्हन के पिता ने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उसकी बेटी को गिरफ्तार करवा दो। दुल्हन अपने साथ घर से 6 लाख के जेवरात भी समेटकर ले गई है। अब दूल्हे व उसके पिता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री की सरकारी गाड़ी में शराब पार्टी, लोगों ने टोका तो बोले- सरकारी गाड़ी है हाथ मत लगाना..

6 लाख के जेवर लेकर दुल्हन छत से कूदकर फरार
खेरिया गांव के रहने वाले सुरजीत की शादी तुस्सीपुरा गांव की रहने वाली ज्याति के साथ 8 मई 2021 को हुई थी। शादी के तीन दिनों तक ज्योति ससुराल में अपने पति व ससुरालवालों के साथ हंसी-खुशी रही। लेकिन 13 मई को रात का खाना खाने के बाद ज्योति घर में ही बने एक अलग कमरे में सोने चली गई। अगली सुबह जब काफी देर तक दुल्हन ज्योति कमरे से बाहर नहीं आई तो घर वालों ने कमरे में देखा तो ज्योति कमरे से गायब थी। पति सुरजीत व ससुर रामसनेही ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन ज्योति कहीं नहीं मिली। जिस पर उन्हें शक हुआ, उन्होंने घर में रखे जेवरात तलाशे तो पाया कि सारे जेवरात भी गायब हैं जिससे उनका शक यकीन में तब्दील हो गया। तुरंत पिता-पुत्र भागते हुए दुल्हन ज्योति के पिता के घर पहुंचे लेकिन उन्होंने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि सुसरालवाले ज्योति की रिपोर्ट कर उसे गिरफ्तार करा दें। बताया जा रहा है कि दुल्हन घर की छत से कूदकर भागी है।

ये भी पढ़ें- कोरोना हुआ तो अपने हुए पराए, ठीक होकर घर पहुंची महिला तो पति और बेटी ने कर दिया हमला

20 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
दुल्हन के घर से जेवरात लेकर फरार होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस फरार दुल्हन ज्योति की तलाश शुरु कर दी है लेकिन 20 दिन से भी ज्यादा का वक्त गुजरने के बाद भी पुलिस को ज्योति का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं ज्योति के ससुर रामसनेही ने ये भी शक जाहिर किया है कि उनकी बहू को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

देखें वीडियो- खाकी की दबंगई का एक और वीडियो वायरल