
महाराष्ट्र चुनाव
Maharashtra Elections 2022: महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच राज्य चुनाव आयोग ने बड़ी घोषणा की है। राज्य के 17 जिलों के 92 नगर परिषदों और चार नगर पंचायतों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. सभी सीटों के लिए वोटिंग 18 अगस्त को होगी और मतगणना 19 अगस्त को की जाएगी। जबकि चुनाव प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार, जिला कलेक्टर 20 जून को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे और 22 से 28 जुलाई तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, औरंगाबाद (संभाजीनगर), जालना, बीड, उस्मानाबाद (धाराशिव), लातूर, अमरावती और बुलढाणा के 92 नगर परिषदों और चार नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के लोगों को लगा झटका! बिजली दर में हुई बड़ी वृद्धि, प्रति यूनिट होगा इतने रूपये का इजाफा
जिलेवार नगर पालिकाओं की सूची-
अ वर्ग नगरपालिका-
पुणे: बारामती
सोलापूर: बार्शी
जालना: जालना
बीड: बीड
उस्मानाबाद: उस्मानाबाद
जलगाव : भुसावल
ब वर्ग नगरपालिका-
नासिक: मनमाड, सिन्नर, येवला
धुले: दोंडाईचा बरवाडे, शिरपूर वरवाडे
नंदूरबार: शहादा
जलगाव: अमलनेर, चालीसगाव
अहमदनगर: संगमनेर, कोपरगाव, श्रीरामपूर
पुणे: चाकन, दौंड
सातारा: कराड, फलटन
सागंली: इस्लामपूर, विटा
सोलापूर: अक्कलकोट, पंढरपूर, अकलूज
कोल्हापूर: जयसिंगपूर
औरंगाबाद: कन्नड पैठन
बीड: अंबेजोगाई, माजलगाव, परली-वैजनाथ
लातूर: अहमदपूर
अमरावती: अंजनगाव सूर्जी
क वर्ग नगरपालिका-
नासिक: चांदवड, नांदगाव, सटाना, भगूर
जलगाव: वरनगांव, धरनगाव, एंरनडोल, फैजपूर, पारोला, यावस
अहमदनगर: जामखेड, शेवगाव, देवलाली प्रवरा, पाथर्डी, राहता, राहुरी,
पुणे: राजगुरुनगर, आलंदी, इंदापूर, जेजुरी, सासवड, शिरुर
सातारा: म्हसवड, रहितमपूर, वाई
सांगली: आष्टा, तासगाव, पलूस,
सोलापूर: मोहोल, दुधनी, करमाला, कुर्डूवाडी, मंदगी, मंगलवेढा, सांगोला
कोल्हापूर: गडहिंग्लज, कागल, कुरुंदवाड, मुरगूड, वडगाव
औरंगाबाद: गंगापूर, खुल्ताबाद,
जालना: अंबड, भोकरदन, परतूर
बीड: गेवराई, किल्ले धारुर
उस्मानाबाद: भूम, कलंब, मुरुम, नलदूर्ग, उमरगा, परंडा, तुलजापूर
लातूर: औसा, निलंगा,
अमरावती: दर्यापूर
बुलडाणा: देऊलगाव राजा
नगर पंचायत चुनाव-
अहमदनगर: नेवासा
पुणे: मंचर, मालेगाव बुद्रुक
सोलापूर: अनगर
उल्लेखनीय है कि राज्य में 92 नगर परिषदो का चुनाव ऐसे समय में होने जा रहा है जब शिवसेना का शिंदे गुट व बीजेपी एकसाथ महाराष्ट्र की सत्ता में काबिज है, इससे शिवसेना के बागी समूह को ज्यादा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि शिवसेना की फूट बीजेपी की जीत की राह को आसान बना सकती है और वह अधिक से अधिक नगर परिषदों व नगर पंचायतों पर जीत का परचम फहरा सकती है।
Published on:
08 Jul 2022 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
