5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: दीवाली से पहले दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटा, घर जला, परिवार के 3 लोगों की मौत

Navi Mumbai Ulwe Fire : इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 31, 2024

Navi Mumbai Ulwe fire

दीवाली से पहले मुंबई के करीब नवी मुंबई शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नवी मुंबई के उलवे में एक किराना दुकान में सिलेंडर धमाके से भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के उल्वे में बुधवार रात 8 बजे के करीब एक जनरल स्टोर और एक घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान तीन गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जिस जनरल स्टोर में आग लगी वह रमेश की बताई जा रही है। रमेश भी आग की चपेट में आने से घायल हुआ है और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में रमेश की पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े-Mumbai: भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, 16 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद

एक-एक कर 3 सिलेंडर फटे

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि किराना स्टोर में तीन गैस सिलेंडर फटे और दुकान व घर में आग लग गई। 12 किलो और 5 किलो के दो छोटे सिलेंडर में धमाका हुआ था। हादसे में घायल दुकानदार की पत्नी मंजू और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

अधिकारी ने आगे कहा कि रमेश राजस्थान का रहने वाला है और वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था। उसका अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में इलाज चल रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय राणे ने कहा, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती तौर पर पता चला है कि आग गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी जांच जारी है।