बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया था। इस नृशंस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिनमें से 6 महाराष्ट्र के थे। मृतकों में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली के अतुल मोने, संजय लेले और हेमंत जोशी, पुणे के संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे, पनवेल के दिलीप देसले शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के एस बालचंद्रू, सुबोध पाटील और शोबीत पटेल घायल हुए हैं।