30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद, बैंक अकाउंट भी खुलवाए थे

Mumbai News: भारत में घुसपैठ करने के बाद आरोपियों ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 14, 2023

bangladeshi_arrested.jpg

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार के साथ 9 बांग्लादेशियों को पकड़ा

Bangladeshi Immigrant: मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर और उसके आसपास के इलाकों में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने देश में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर छिपकर रह रहे थे। आरोपी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे भी ट्रांसफर करते थे।

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) राजतिलक रौशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.. वे अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे भेजते थे। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की संभावना हैं... यह एक प्रकार का हवाला लेनदेन करते थे। इसकी अभी जांच चल रही है। आरोपी उन व्यक्तियों के माध्यम से पैसे भेजते थे जो भारत से बांग्लादेश या बांग्लादेश से भारत सीमा पार कर आते-जाते थे।" यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: काम दिलाने के बहाने विधवा को ले गए राजस्थान, किया घिनौना काम, 2 लाख में बेचा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भारत में घुसपैठ करने के बाद आरोपियों ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा लिए और फर्जी दस्तावेजों की मदद से देश में बैंक खाते भी खोले। आरोपियों को मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी रौशन ने कहा, वे बांग्लादेश के जरूरतमंद लोगों के लिए भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर करते थे। जो लोग वैध तरीके से भारत आ रहे थे। उन्हें भी पैसे ट्रांसफर किये जाते थे. वे भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए भी पैसे ट्रांसफर करते थे। साथ ही उन लोगों के पैसे भारत से बांग्लादेश में भी भेजते थे। इसके लिए आरोपी कमीशन लेते थे। लेनदेन की कुल राशि लाखों में हो सकती है। मामले की छानबीन जारी है।