महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के एक दिवसीय ‘निर्धार शिबिर’ में युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने बीजेपी नीत महायुति सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने सरकार को निर्लज्ज, नाकाम और जनविरोधी बताते हुए कहा, रावण से भी अधिक भयंकर सरकार हमारे सिर पर चुनाव आयोग के आशीर्वाद से बैठी है।