30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, कहा- हिम्मत है तो सबूत दो, अनर्गल आरोप मत लगाओ

BJP on Abhijeet Dipke: CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके के परिवार ने भाजपा में शामिल होने के लिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है। इस पर भाजपा नेताओं ने तीखा पलटवार किया और आरोपों को खारिज करते हुए सबूत पेश करने की चुनौती दी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 30, 2026

CJP Abhijeet Dipke BJP threat allegations

अभिजीत दीपके के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा (Photo: IANS)

Abhijeet Dipke Threat Allegations: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को भाजपा (BJP) में शामिल होने के लिए कथित तौर पर धमकी मिलने के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने दीपके और उनके माता-पिता के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही चुनौती दी है कि अगर उनके आरोपों में दम है तो सबूत पेश करें। बिना वजह भाजपा पर निशाना साधना बंद करें।  

'भाजपा में कभी नहीं जाऊंगा'

गुरुवार को अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें कई बार भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने हर बार इसे ठुकरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी जा रही है।

इससे पहले अभिजीत दीपके के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई थी। कथित तौर पर वीडियो में कहा गया था कि यदि वह भाजपा में शामिल नहीं होता है तो उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। परिवार का दावा है कि इस धमकी के बाद उन्हें महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपना घर छोड़कर 16 दिनों के लिए कोंकण में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ा था।

राम कदम बोले- हिम्मत है तो सबूत दो

भाजपा विधायक राम कदम ने दीपके परिवार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि वास्तव में धमकी दी गई है तो उसका प्रमाण सामने लाया जाना चाहिए। मुंबई के घाटकोपर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राम कदम ने राम कदम ने कहा, "दीपके परिवार कहता है कि भाजपा ने धमकी दी। अगर ऐसा है तो बताइए धमकी किस माध्यम से दी गई? क्या इसके सबूत हैं? क्या यह बताने की हिम्मत है?"

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अभिजीत दीपके की सुर्खियां बटोरने और चर्चा में बने रहने की कोशिश है।

भाजपा किसी को धमकी नहीं देती... प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने भी इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह गलत है कि भाजपा में शामिल होने के लिए किसी को धमकियां दी जाती हैं। किसी आंदोलन का चेहरा बन जाने का मतलब यह नहीं कि कोई भी मनगढ़ंत आरोप लगाए।"

उपाध्ये ने कहा कि भाजपा संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करती है तथा पार्टी में शामिल होने के लिए किसी पर दबाव या धमकी देने का सवाल ही नहीं उठता। लोग खुद भाजपा में आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी ने भाजपा की ओर से किसी प्रस्ताव या धमकी का दावा किया है, तो उसे स्पष्ट जानकारी और साक्ष्य सार्वजनिक करने चाहिए। लेकिन अगर कोई सिर्फ पब्लिसिटी पाने और नाम बड़ा होने की वजह से भाजपा पर आधारहीन टिप्पणी करे तो जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।