6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कुर्सी के साथ एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने खिंचवाई फोटो, मचा बवाल

Maera Mishra Raj Bhavan Viral Photos: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए एक सामाजिक संस्था की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा था। इन महिलाओं के साथ टीवी अभिनेत्री मायरा मिश्रा भी थीं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 08, 2022

Maera Mishra Raj Bhavan Bhagat Singh Koshyari viral photos

राजभवन में एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने खिंचवाई फोटो

Maera Mishra with Bhagat Singh Koshyari: महाराष्ट्र राजभवन एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल महिला प्रतिनिधिमंडल के साथ राजभवन में एक कार्यक्रम में शामिल हुई छोटे पर्दे की एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने राज्यपाल की कुर्सी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। बाद में मायरा ने तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं, जो कुछ ही समय में वायरल हो गईं। इसकी जानकारी जैसे ही राजभवन के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा मॉडल मायरा मिश्रा को समझाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए एक सामाजिक संस्था की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा था। इन महिलाओं के साथ टीवी अभिनेत्री मायरा मिश्रा भी थीं। कोश्यारी ने हॉल में प्रवेश करने से पहले मायरा ने अपने मोबाइल फोन से राज्यपाल की कुर्सी के साथ कुछ तस्वीरें लीं। इसके बाद उन्होंने वह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला राजभवन के अधिकारियों तक पहुंचा। यह भी पढ़े-दिल्ली की तरह मुंबई की बिगड़ी आबोहवा, 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI, जानें अपने इलाके का हाल

राज्यपाल की कुर्सी के साथ मायरा मिश्रा की तस्वीरें वायरल होने के बाद राजभवन ने नाराजगी जताई है। हालांकि यह नियम है कि राज्यपाल से मुलाकात से पहले मोबाइल फोन को कक्ष से बाहर रखा जाना चाहिए, लेकिन मायरा ने उसका भी उल्लंघन किया। मायरा की तस्वीर शेयर कर मनसे नेता मनोज चव्हाण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


कौन हैं मायरा मिश्रा?

मायरा मिश्रा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश में जन्मी मायरा ने छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अशोका, उड़ान, बहू बेगम और भंवर जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सीरियल्स के साथ-साथ मायरा ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। वह 'रोना सिखड वे' और 'सोनियो 2.0' के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।