
Asaduddin Owaisi
Maharashtra Assembly Election : दशहरा के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो सकता है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और बड़े नेताओं ने राज्यव्यापी दौरे शुरू कर दिए हैं। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने महाविकास आघाडी (MVA) को गठबंधन करने का प्रस्ताव भेजा, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके चलते एमआईएम ने सोमवार शाम में अपने कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए एमआईएम के पांच उम्मीदवारों की घोषणा की। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील को छत्रपति संभाजीनगर से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा, ओवैसी ने सोलापुर विधानसभा क्षेत्र से फारूक शब्दी, मालेगांव से मुफ्ती इस्माइल, धुले से फारूक शाह और मुंबई से रईस लश्करिया के नाम की घोषणा की है। इस दौरान ओवैसी ने कहा कि अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान बाद में किया जाएगा।
बता दें कि एआईएमआईएम ने एमवीए को गठबंधन करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया था कि अगर 9 सितंबर तक उनके प्रस्ताव पर बात आगे नहीं बढ़ी तो वह राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जिससे एमवीए को भारी नुकसान होगा। एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक-दो महीने में चुनाव होने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में एआईएमआईएम ने राज्य की 44 सीट पर चुनाव लड़ा था जिसमें दो पर ही विजय मिल सकी। तब बीजेपी को सबसे ज्यादा 105, अविभाजित एनसीपी को 56 और अविभाजित शिवसेना को 54 व कांग्रेस को 44 सीट मिली थी।
Updated on:
09 Sept 2024 09:33 pm
Published on:
09 Sept 2024 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
