एमवीए पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा, “महाराष्ट्र में तीन पार्टियां एकत्रित हुई हैं- एक नकली शिव सेना, एक नकली राष्ट्रवादी, एक आधी बची हुई कांग्रेस पार्टी। ये लोग कभी महाराष्ट्र का भला नहीं कर सकते है। एमवीए एक ऐसा ऑटोरिक्शा है जिसमें दूसरे वाहनों के कलपुर्जे लगे हैं और इसकी कोई दिशा व भविष्य नहीं है। ये ऐसा ऑटोरिक्शा है जिसके तीन पहिये हैं, लेकिन (स्पीड) गवर्नर अंबेसेडर का, गियर बॉक्स फिएट का और बाकी इंजन मर्सडीज का है... इस चुनाव के बाद आपसी मतभेद से ये सभी डूबने वाले हैं।"