गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। पहले चरण में जिन पांच सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से बीजेपी चार- नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर पर चुनाव लड़ रही है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना रामटेक से चुनाव लड़ रही है।