7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur Crime: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर मजदूर ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

Nagpur News: दिहाड़ी मजदूर के शव को शाम करीब 6.30 बजे स्थानीय लोगों ने देखा और फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस को बुलाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 17, 2022

devendra.jpg

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस का नागपुर स्थित आवास

Amravati Daily Wager Suicide Outside Devendra Fadnavis House: महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के आवास के बाहर एक 52 वर्षीय मजदूर ने जान दे दी है। मृतक की पहचान अमरावती (Amravati) निवासी के तौर पर हुई है, जिसने कथित तौर पर जहर पीकर (Poison) आत्महत्या की है।

मृतक की पहचान अमरावती के कल्याण नगर (Kalyan Nagar) निवासी कमलाकर बोरकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि कमलाकर बोरकर ने धर्मपेठ क्षेत्र (Dharampeth Area) के त्रिकोनी पार्क (Trikoni Park) में मंगलवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। मृतक बोरकर एक दिहाड़ी मजदूर (Daily Wager) था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यह भी पढ़े-Kolhapur: बच्चों की जिद पर चायवाले ने गार्डन से तोड़ा अमरूद, तो मालिक ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान, केस दर्ज

उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन के साथ-साथ क्षेत्र के रहवासियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, बोरकर के शव को शाम करीब 6.30 बजे स्थानीय लोगों ने देखा और फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। सीताबुलडी पुलिस स्टेशन (Sitabuldi Police Station) में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक बोरकर की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।