5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशा भोसले ने रिलीज किया बैंड ऑफ बॉयज का यह नया गाना, साथ ही दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आशा भोसले ने कहा कि मैं बैंड ऑफ बॉयज के पहले शो में गई थी,वहां ये इसी उत्साह से नाच रहे थे, गा रहे थे। आज भी ये उतना ही अच्छा गाते हैँ...

2 min read
Google source verification
asha bhosle

asha bhosle

(मुंबई): बांद्रा के हिल रोड़ स्थित एप्पल स्टोर के सामने ‘बैंड ऑफ बॉयज का गाना ‘दिल सिरफिरा’ को सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने रिलीज किया। एपल स्टोर के सामने हुए एक बहुत छोटे से कार्यक्रम में मुस्कुराते हुए आशा भोसले जब लोगों के बीच आईं, तो परिसर तालियों से गुंज उठा।


बैंड ऑफ बॉयज के लाइव परफार्मेंस में 75 वर्ष की आशा भोसले को देखने के लिए भीड़ उमड़ पडी़। आशा कुछ मिनट ही लोगों के बीच रहीं। गाना लांच होने के बाद बैंड ऑफ बॉयज गाते हुए नाच रहे थे और उनके बीच खड़ी आशा उनका उत्साह बढ़ा रही थीं। बैंड का यह मोहक गीत अगले साल रिलीज होने वाली एक हिंदी फिल्म में शामिल किया गया है।

जीवन के लिए जरूरी वृक्ष

युवाओं के साथ वृक्षरोपण करते हुए आशा भोसले IMAGE CREDIT: पत्रिका ब्यूरो

गाना रिलीज करने के पहले आशा भोसले ने पेड़ लगा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अगर हम जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो हमें वृक्ष लगाने होंगे और उनकी देखरेख भी करनी होगी।


उन्होंने यह भी कहा कि मैं बैंड ऑफ बॉयज के पहले शो में गई थी,वहां ये इसी उत्साह से नाच रहे थे, गा रहे थे। आज भी ये उतना ही अच्छा गाते हैँ। मुझे पूरा यकीन है, जैसे आप आज मुझे 75 वर्ष तक गाते देख रहे हैं, ठीक वैसे ही इन्हें भी गीत गाते देखेंगे।