5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन में मनसे को शामिल नहीं करेंगे-मलिक

राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि मनसे की कार्यशैली और विचारधारा दोनों ही कांग्रेस और राकांपा के विचारधारा से मेल नहीं खाती है...

less than 1 minute read
Google source verification

(मुम्बई): महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कांग्रेस-राकांपा वाले महागठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। राकांपा ने स्पष्ट किया है कि मनसे की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा को देखते हुए उसे महागठबंधन में शामिल नहीं किया जा सकता है। राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि मनसे की कार्यशैली और विचारधारा दोनों ही कांग्रेस और राकांपा के विचारधारा से मेल नहीं खाती है।

मलिक ने कहा कि मनसे को महागठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव कांग्रेस-राकांपा की बैठक में पेश किया गया था। कांग्रेस के प्रदेश और मुंबई इकाई ने मनसे के प्रस्ताव का विरोध किया था। कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम ने तो साफ शब्दों में नाराजगी जताई थी। मलिक ने कहा कि राकांपा और मनसे नेताओं के बीच व्यक्तिगत रिश्ते हो सकते हैं लेकिन दोनों पार्टी के बीच कोई रिश्ता मेल नहीं खाता है। राकांपा सुप्रीमो शरद पवार तथा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे बुधवार को एक ही विमान से औरंगबाद में सफर कर रहे थे। दोनों के बीच हुई बातों से ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि राकांपा और मनसे में समझौता हो गया है अब मनसे महागठबंधन में शामिल हो जाएगी । लेकिन मलिक के बयान ने सभी कयासों पर पानी फेर दिया।