
Bank Holidays in September : सितंबर (Bank Holidays in September 2024) महीने में कई त्योहार पड़ हैं इसलिए बैंकों में भर-भरकर छुट्टियां हो रही हैं। हाल ही में गणेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद ईद-ए-मिलाद की छुट्टी हो गई। सितंबर महीने में अभी और भी त्योहार आने वाले हैं। इसी वजह से सितंबर महीने में देश में अलग-अलग जगहों पर करीब 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस महीने में स्कूल और कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में भी कई छुट्टियां हैं। 14, 15 और 16 सितंबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहे। इसके बाद अब 20 से 23 सितंबर तक कुल चार दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
20 से 23 सितंबर तक चार दिन बैंक बंद रहेंगे। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर शुक्रवार यानी 20 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में सभी बैंक बंद रहेंगे। फिर शनिवार यानी 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस है. इसलिए इस दिन केरल के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन सोमवार यानी 23 सितंबर को है। इसके चलते जम्मू और श्रीनगर में फिर बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, महाराष्ट्र में बैंक 20, 21 और 23 सितंबर को खुले रहेंगे। जबकि 22 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी और पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि बैंक बंद होने के बावजूद सभी जगहों पर ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी। यानी आप अपना लेन-देन मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। आप ऑनलाइन सभी तरह के लेनदेन कर सकते हैं।
Updated on:
19 Sept 2024 04:03 pm
Published on:
19 Sept 2024 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
