26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के नासिक में भयानक हादसा, दो लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले गए शव

Nashik Car Accident : नासिक में एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 13, 2024

Car Accident in Nashik Maharashtra

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में अहमदनगर-मनमाड हाईवे (Ahmednagar-Manmad Highway) पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक हुंडई कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा आज सुबह नासिक के येवला (Yeola) तालुका के अंबेवाड़ी में हुआ। बताया जा रहा है कि आज तड़के नगर-मनमाड राज्यमार्ग पर येवला तालुका के अंबेवाड़ी में एक अज्ञात वाहन ने हुंडई कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे हुंडई कार करीब 30 से 40 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़े-आधी रात को कंपनी से हुआ गैस लीक, हर तरफ छाया धुंध, पूरे शहर में मची खलबली, देखें Video

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भयानक था कि दो पीड़ितों के शव कार में फंस गया। दुर्घटनाग्रस्त कार की शीट काटकर पीड़ितों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान आकाश रमेश पवार और नीलेश दगु शेवाले के तौर पर हुई हैं। जबकि शुभम गंगाधर पानमले गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के समय शुभम ही हुंडई कार चला रहा था।

शुभम पानमले का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोस्त को मनमाड रेलवे स्टेशन छोड़ने जाते वक्त हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग