बावनकुले ने कहा, "...मैं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं। आज, उन्होंने सभी संदेह दूर कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि महाराष्ट्र में सीएम पद के संबंध में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा वो सभी को मान्य होगा... उन्होंने यह भूमिका महाराष्ट्र के हित में ली है...एकनाथ शिंदे और महायुति पर कई लोगों ने सवाल उठाए, झूठ फैलाया, लेकिन आज उन्होंने महायुति एनडीए को मजबूत करने की भूमिका निभाई...मैं महाराष्ट्र की जनता और बीजेपी की ओर से एकनाथ शिंदे जी का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।“