महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया, लेकिन राज्य का अगला मुखिया कौन होगा, इस पर सस्पेंस कायम है। इस बीच, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी फैसला लेंगे, वो उन्हें और पूरी शिवसेना पार्टी को मंजूर होगा।